साइबर क्राइम हो या कोई और संकट, दुष्यन्त दुबे सोशल मीडिया के ज़रिये कर रहें हैं लोगों की मदद

Dushyant Dubey Credit: Supplied
आज विश्व भर में सोशल मीडिया का बोल बाला है लेकिन वहीं साइबर क्राइम की घटनाएं भी निरंतर सामने आ रहीं हैं। भारत में भी अब साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ रहीं हैं और लाखों लोग सोशल मीडिया पर अपनी परेशानियों का हल खोज रहें है। इन्हीं लोगों की मदद कर रहें हैं बेंगलुरु के दुष्यन्त दुबे। दुष्यन्त रोज़ अपनी टीम के साथ मिल कर बहुत से ऐसे मामले सुलझाते हैं। साइबर स्टॉकिंग, घरेलु झगड़े, यौन शोषण या फिर महिलाओं के प्रति अपराध जो सोशल मीडिया पर होतें है, उन सभी पर दुष्यंत काम करते हैं।
Share